आपके आश्रय के लिए बजट नियोजन

अपना घर बनाने का प्रयास करने वाली व्यक्ति को उसकी कल्पना करने में भी सक्षम होना चाहिए। इसके निर्माण के नियोजन की प्रक्रिया भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। अपने प्रोजेक्ट के लिए अनुमानित बजट की गणना करना अनिवार्य है क्योंकि यह घर के निर्माण के बारे में लिए जाने वाले सभी भावि निर्णयों को प्रभावित करती है। चाहे वह प्लॉट का स्थान और आकार हो, निर्माण के लिए उपयोग किए जाने वाले मटेरियल हो, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और प्लंबिंग कार्यों की गुणवत्ता हो, या घर के अंदरूनी और बाहरी हिस्सों का फिनिशिंग हो, ये सभी खर्च अंतिम खर्च में जोड़े जाते हैं, जिसे घर बनाते समय आपको झेलना पड़ता है। अपने यूज़र्स को सशक्त बनाने में सक्षम होने के लिए, Visava को उसके साथ आने वाली बजट योजना से उन्हें परिचित कराना महत्वपूर्ण लगता है। एक टूल के रूप में, यह उन्हें तब तक डिज़ाइन को संपादित करने की अनुमति देता है जब तक कि वे इसके साथ आगे बढ़ने के बारे में पूरी तरह से सुनिश्चित नहीं हो जाते। जिन लोगों ने अभी तक सपने देखना शुरू नहीं किया है, उनके लिए ऐसा करना क्या हो सकता है इसके बारे में यह एक मार्गदर्शित टूर की पेशकश करता है। जहां वे खुद को अपने घरों के मालिक के रूप में देखते हैं। लेकिन इस सब की शुरुआत के लिए, बजट के बारे में उनके दृढ़ सूचित निर्णयों पर बनाई गई एक स्थिर नींव की आवश्यकता होती है। यह निर्माण प्रक्रिया में उनकी सहायता करने का एक मौलिक चरण होगा ताकि भले ही वे बाद में निर्माण करने का फैसला करें, कम से कम उनके पास अभी के लिए एक योजना तो तैयार होगी। 

यूज़र तीन अलग-अलग चरणों में बजट नियोजन कर सकता है। विस्तार से कहें तो, ये तीन चरण नियोजन चरण, डिज़ाइन चरण और निर्माण चरण हैं। प्रत्येक चरण का प्रोजेक्ट पर एक अलग प्रभाव पड़ता है और हमारे टूल के पीछे का एल्गोरिथम यह सुनिश्चित करता है कि Visava उनमें से प्रत्येक के साथ संलग्न है।

घर के निर्माण के लिए एक निश्चित प्रारंभिक बजट आवंटित करना पहला चरण हो सकता है। यह राशि निर्माण कार्य का वास्तविक खर्च नहीं होगा। बल्कि यह एक अनुमान होगा कि एक उपयोगकर्ता अपने पास पहले से मौजूद संसाधनों से कितना खर्च कर सकता है। इस राशि को निर्धारित करने का उद्देश्य व्यय की आधार रेखा तैयार करना है, कुछ ऐसी जो यूज़र को अपने बने हुए घर का अनुमान देती हो। यह योजना बनाने में एक बहुत ही महत्वपूर्ण चरण है, साथ ही उन पांच संकेतों में से एक है जो Visava अपने यूज़र्स को अपने कस्टम घर बनाने के लिए कहता है। यह यूज़र को बताता है कि उसका बजट पर्याप्त है या नहीं। कुछ यूज़र्स सरकारी योजनाओं की सहायता भी प्राप्त कर सकते हैं जैसा कि पिछले ब्लॉगमें बताया गया है। अब एक अनुमान के साथ, यूज़र घर के डिजाइन चरण में आगे बढ़ सकता है।

प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक घर की कल्पना अलग हो सकती है। कुछ लोग अपने घरों को सादा लेकिन मजबूत बनाना पसंद करते हैं। कई लोग चाहते हैं कि वे न केवल मजबूत हों, बल्कि सुंदर भी हों। कोई व्यक्ति अपने सभी कमरों को एक ही मंजिल पर रखना पसंद कर सकती है। दूसरी व्यक्ति उन्हें अलग-अलग मंजिलों पर रखना पसंद कर सकती है। प्राथमिक्ताएं चाहे जो भी हो, यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि ये आवश्यकताएं यूज़र के बजट में फिट होती हैं या नहीं। एक प्रारंभिक राशि का पता लगाने के बाद, अब बजट की फिर से जांच की जा सकती है और यूज़र्स की जरूरतों से मेल खाने के लिए उसे ॲडजस्ट किया जा सकता है। यदि यह आवश्यक राशि से कम हो जाता है, तो यूज़र उसे बढ़ा सकता है। या, यदि यह निर्माण कार्य की आवश्यकता से अधिक है, तो यूज़र दो तरीकों से आगे बढ़ सकता है। वे या तो निर्माण कार्य की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए संसाधनों का पुन: आवंटन कर सकते हैं या, यदि वे पहले से ही डिज़ाइन से संतुष्ट हैं, तो वे इसे अतिरिक्त के रूप में अलग रख सकते हैं। निर्माण कार्य की प्रक्रिया कभी भी परिपूर्ण नहीं होती है। मटेरियल का खर्च सप्लायर मार्केट पर निर्भर होता है और बिना किसी चेतावनी के उसमें उतार-चढ़ाव हो सकता है। बेशक, इसमें शामिल विभिन्न पार्टीज द्वारा मानवीय गल्तियां हो सकती हैं। एहतियात के तौर पर, निर्माण कार्य के कुल खर्च की गणना हमेशा 5-10% के अपव्यय कारक के साथ की जाती है। फिर भी, घर के शीघ्र निर्माण के लिए अतिरिक्त धनराशि होना हमेशा फायदेमंद हो सकता है। एक बार फिर यूज़र Visava के एल्गोरिदम के साथ जिस तरह से इंटरैक्ट करता है इसे उस तरह से लागू किया जाता है। कस्टम डिज़ाइन तैयार करने के बाद भी, यूज़र अपनी प्राथमिक्ताएं कितनी भी बार बदल सकता है। यह उन्हें अपने बजट के मार्जिन को ऊपरनीचे करने की सुविधा देता है जब तक कि वे जो देखते हैं उससे पूरी तरह संतुष्ट नहीं हो जाते।

कई यूज़र्स को एक बड़ी बाधा का सामना करना पड़ता है वह है घर के निर्माण के लिए पूरी राशि को सुरक्षित करने में सक्षम होना। और कई लोगों के लिए आश्चर्य की बात यह हो सकती है कि उन्हें पूरी राशि की आवश्यकता नहीं होती। निर्माण कार्य एक लंबी और कठोर प्रक्रिया होती है। इसमें कई चरण शामिल हैं जो योजनाबद्ध तरीके से किए जाते हैं। साइट तैयार करने से लेकर नींव डालने तक, घर की चौखट बनाने से लेकर चिनाई के काम तक, यह सब एक शेड्यूल के अनुसार होता है। यूज़र की धनराशि का उपयोग निर्माण कार्य की टीम की विशेषज्ञता के साथ-साथ खरीदे गए मटेरियल के लिए किया जाता है। इस प्रकार, भले ही यूज़र को निर्माण कार्य का कुल खर्च जानने की आवश्यकता हो, फिर भी प्रत्येक कार्य के लिए वास्तविक भुगतान चरणों में उत्तरोत्तर किया जाता है। Visava निर्माण कार्य को चरणों में विभाजित करने की ज़िम्मेदारी लेता है। एक बार जब यूज़र अंतिम डिज़ाइन पर निर्णय ले लेता है, तो उसे इससे संबंधित कुछ डॉक्युमेंट खरीदने का विकल्प मिलता है। डिज़ाइन ड्रॉइंग के साथ, यूज़र को उपयोग किए जाने वाले मटेरियल के मात्रा की एक विस्तृत सूची मिलती है। उन्हें मात्रा का एक बिल भी मिलता है जो निर्माण के प्रत्येक चरण के लिए आवश्यक मटेरियल का एक विभाजन दिखाता है। Visava अपने यूज़र्स को यह स्पष्टता देने की उम्मीद करता है ताकि उन्हें इस बारे में बेहतर जानकारी मिल सके कि उनके घर के निर्माण कार्य में क्या-क्या होता है। 

इस जानकारी से लैस व्यक्ति के लिए अपने घर के निर्माण कार्य के बारे में कुछ वित्तीय निर्णय लेना आसान हो जाता है। अब हाथ में वास्तविक आंकड़ें होने से कितना पैसा बचाना चाहिए, निधि की व्यवस्था करने के लिए कितना समय चाहिए, और उन्हें किसी योजना का लाभ उठाने की जरूरत है या नहीं जैसे सवालों के जवाब दिए जा सकते हैं। Visava का एल्गोरिथम जो डिज़ाइन तैयार करता है, वह अपने यूज़र को अधिक कुशल उत्पाद देने की दिशा में भी कार्य करता है। उसके पीछे का AI खर्च में कटौती करने के लिए नहीं बल्कि उसे ऑप्टिमाइज़ करने का कार्य करता है। जबकि कुछ मटेरियल उनके अंकित मूल्य से सस्ते लग सकते हैं, लेकिन उनके स्थायित्व और रखरखाव के कारण अक्सर लंबे समय में उन पर अधिक खर्च हो सकता है। इसके बजाय Visava सबसे टिकाऊ और कुशल मटेरियल का उपयोग करता है जिसकी क़ीमत अधिक हो सकती है लेकिन उसके जैसे सस्ते मटेरियल की तुलना में अधिक समय तक चल सकता है। यह सुनिश्चित करेगा कि डिज़ाइन उस परिवेश के लिए अनुरूप है जहां उसे बनाया जाएगा ताकि कृत्रिम साधनों पर निर्भर किए बिना ऊर्जा का अधिकतम संरक्षण हो सके। Visava अपने साथ ऐसे बाजार विक्रेताओं की एक सूची भी लाता है जिन पर वह यूज़र्स के लिए अपना आवश्यक मटेरियल खरीदने के लिए भरोसा करता है। यह कई और ऐसे कारकों के साथ यह सुनिश्चित करता है कि यूज़र को जो अंतिम डिज़ाइन मिलता है, वह उसके द्वारा हमें सौंपे गए बजट का पूर्ण रूप से सर्वोत्तम उपयोग करता है या नहीं। आखिरकार, एक व्यक्ति केवल उतना ही अच्छा होता है जितना कि उसके टूल्स, और Visava यूज़र्स को सर्वश्रेष्ठ प्रदान करने की उम्मीद करता है।